रिपोर्ट शुभम कुमार नाथनगर

मधुसुदनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड के मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी शिवा मंडल उर्फ आदर्श राज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर मोड़ के समीप बदमाशों ने राहगीर से बाइक और मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया था,
जिसके बाद पीड़ित ने मधुसुदनपुर थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को पूर्व में ही गिरफ्तार कन्या की हिरासत में जेल भेज दिया था। मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि लूट कांड में 3 साल से आरोपी सिवा फरार चल रहा था।
https://fb.watch/gdT4HlkHiP/
जिसके गुप्त सूचना मिलने पर उसे रविवार की देर रात नाथनगर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया ।