अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, बाँका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाँका के नेतृत्व में विशेष आसूचना संकलन एवं छापामारी के क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि डटवाटी मुख्य सड़क, पैदापुर मोड़ (तीन वट्टी के पास) पर पाँच से छह अपराधकर्मी संदिग्ध अवस्था में हथियार से लैस होकर फायरिंग कर रहे हैं।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सशस्त्र बल के साथ त्वरित रूप से घटनास्थल की ओर प्रस्थान किया गया। पुलिस बल को देखकर अपराधकर्मी भागने का प्रयास करने लगे, परंतु त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम एवं पता:

  1. संजीव कुमार चौधरी, पिता – रामानंद चौधरी, निवासी – पैदापुर, थाना – अमरपुर, जिला – बाँका।
  2. धनश्याम चौधरी, पिता – स्व. श्यामदेव चौधरी, निवासी – पैदापुर।
  3. अजीत कुमार शर्मा, पिता – मेदनी शर्मा, निवासी – पैदापुर।
  4. अनिल शर्मा, पिता – स्व. कौकनी शर्मा, निवासी – पैदापुर।

चारों के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  1. देसी मास्केट – 01
  2. देसी पिस्तौल – 02
  3. .315 बोर की जिन्दा गोली – 12
  4. .315 बोर का खोखा – 04
  5. हीरो कम्पनी की मोटरसाइकिल – 01
  6. मोबाइल फोन – 02

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:

  1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाँका
  2. पंकज कुमार झा, थानाध्यक्ष, अमरपुर
  3. पुo अo निo विक्की कुमार, अमरपुर थाना
  4. पुo अo निo राहुल कुमार, अमरपुर थाना
  5. अमरपुर थाना रिज़र्व गार्ड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *