प्रमुख खबर

स्वास्थ

  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ा हादसा जदयू सांसद अजय मंडल घायल
    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ा हादसा जदयू सांसद अजय मंडल घायल

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ा हादसा जदयू सांसद अजय मंडल घायल

    रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर

    भागलपुर में उस समय अपरा -तफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भागलपुर के जदयू सांसद अचानक लड़खड़ाकर गिर गए दरअसल आज एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर के इंदौर स्टेडियम में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे उसे कार्यक्रम में सांसद अजय मंडल भी मुख्यमंत्री के साथ चल रहे थे, इसी दौरान इंदौर स्टेडियम में सांसद अजय मंडल अचानक लड़खड़ा कर निचे गिर पड़े इसके बाद वह मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें संभाला और उठाकर बगल में पड़े सोफे पर बिठाया फिर एंबुलेंस को बुलाकर वहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया। जहाँ कमर और पैर का एक्स-रे किया गया । इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है। एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है बताया जा रहा है कि कमर और पैर में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल संसद की हालत स्थिर बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर संसद का हाल-चाल जाना है, वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी घटना के बारे में जानकारी ली है

     

खबर

  • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्राओं ने चित्रांकन व मॉडल निर्माण से दिखाई प्रतिभा
    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्राओं ने चित्रांकन व मॉडल निर्माण से दिखाई प्रतिभा

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्राओं ने चित्रांकन व मॉडल निर्माण से दिखाई प्रतिभा

    जगदीशपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में वार्डेन सपना कुमारी एवं शिक्षिका फूल कुमारी के सहयोग से किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच चित्रांकन, मॉडल निर्माण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि का प्रदर्शन किया। सौम्या रानी, दीक्षा, मौसम, आराध्या, ईक्षा, शबनम, चंदा, रिमझिम, आंचल, पलक, अंजली, रेशम, करिश्मा, रीता एवं कोमल सहित अन्य छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस अवसर पर विद्यालय के संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के जीवन एवं संघर्ष की कहानी सुनाई। उन्होंने छात्राओं को मेहनत, लगन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है तथा उन्हें विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। छात्राओं ने भी अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं और प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका फूल कुमारी, कर्मी वृंदा, राजकिशोर सहित विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।