अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, कई संदिग्धों से पूछताछ

पूर्णिया।
पुलिस अधीक्षक महोदया, पूर्णिया के निर्देश पर रविवार (31 अगस्त 2025) को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बिना कागजात वाले वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने शराबबंदी कानून के अनुपालन की भी समीक्षा की और अवैध शराब कारोबार पर निगरानी बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही पुलिस ने आमलोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है।

इस अभियान में जिला प्रशासन, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग, पंजीकरण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग का भी सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *