अररिया में जनता दरबार, पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएँ

अररिया, 
जिले में आज पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक-एक करके लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर कई थाना क्षेत्रों से आए लोग अपने-अपने मामलों को लेकर उपस्थित रहे। जनता दरबार के दौरान वातावरण पूरी तरह संवादपूर्ण और विश्वास दिलाने वाला रहा। लोगों ने आशा जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *