अररिया में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मास्टर वालंटियर व छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित
अररिया

जिला प्रशासन अररिया द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 26 जून 2025 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित परमान सभागार में किया गया।
इस कार्यक्रम में मास्टर वालंटियर, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सदर अस्पताल अररिया के नशा मुक्ति केंद्र से आए साइकोलॉजिस्ट, व संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे बचाव के उपायों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन अररिया डॉ. केके कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार व समाज पर भी इसका गहरा असर पड़ता है।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई शंभू कुमार राजक, डीपीएम, स्वास्थ्य संतोष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों से संवाद करते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नशा विरोधी विचार व्यक्त किए, जिससे कार्यक्रम को और अधिक जीवंतता मिली।
इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के डीपीएम, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष श्री संजय कुमार, साइकोलॉजिस्ट शुभम कुमार समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि नशा से बचाव के लिए समाज, प्रशासन और परिवार को मिलकर कार्य करना होगा। जन-जागरूकता से ही नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस पहल संभव है।
#NashaMuktBharat | #ArariaDistrict | #YouthAwareness | #HindustanNews
#timesbihar News
