अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अरवल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद

अरवल।
आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में अरवल पुलिस की टीमें जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी चुस्ती और मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वार पर सघन जांच, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्थित प्रवेश-निकास व्यवस्था, केंद्रों के आसपास गश्ती तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन की प्राथमिकता है कि परीक्षार्थियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध हो, ताकि वे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दे सकें।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की सक्रियता से परीक्षार्थियों और अभिभावकों में संतोष का माहौल देखा गया। आम नागरिकों ने भी परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अरवल पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *