अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छापेमारी में दो ट्रक सहित 69 मवेशी बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर अवैध मवेशी तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज 08 दिसंबर 2025 को भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने जगदीशपुर की ओर से आ रही दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें कुल 69 मवेशी लदे पाए गए।

मौके से छह मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मनीष कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह, ग्राम कटियामा, थाना रजौन, जिला बांका, मो० मेराज, उम्र 18 वर्ष, पिता मो० सरफु, ग्राम बलथर, थाना मोहनपुर, जिला देवघर (झारखंड)

,मो० अलाउद्दीन, उम्र 25 वर्ष, पिता मो० हतीम, ग्राम बलथर, थाना मोहनपुर, जिला देवघर (झारखंड) रहमतुल्लाह, उम्र 35 वर्ष, पिता मो० जासीम, ग्राम छछुआ उत्तरबारी टोला, थाना बिस्फी, जिला मधुबनी,अर्जुन तुरी, उम्र 26 वर्ष, पिता कटकी तुरी, ग्राम बलथर, थाना मोहनपुर, जिला देवघर (झारखंड),

मो० मुमताज, उम्र 30 वर्ष, पिता मो० बशीर, ग्राम बलथर, थाना मोहनपुर, जिला देवघर (झारखंड)पुलिस ने तस्करी में उपयोग किए गए दो ट्रकों को जब्त किया।18 भैंस,16 छोटा भैंसा (पाड़ा)18 भैंस,17 छोटा भैंसा (पाड़ा)

दोनों वाहनों में कुल 36 भैंस और 33 छोटा भैंसा मिलाकर 69 मवेशी लदे थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध मवेशी तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।भागलपुर पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए वह सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *