आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी तेज़, डीएम अमन समीर ने किया स्थलीय निरीक्षण

सारण
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर सारण जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सारण, श्री अमन समीर ने मंगलवार को सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय, नयागांव का दौरा कर सोनपुर एवं परसा विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए जाने वाले डिस्पैच केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर के मैदान एवं भवनों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और डिस्पैच केंद्रों की तैयारी समय से पूरी होनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, दोनों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सोनपुर), उप समाहर्ता भूमि सुधार (सोनपुर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सोनपुर), उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी (सोनपुर/दरियापुर/परसा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए सभी पूर्व तैयारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

#biharelection2025
#dispatchCenter
#inspection
#DM
#saran
#sonepur
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *