आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर डीएम और एसपी ने किया घोषी विधानसभा डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

जहानाबाद, 12 अक्टूबर 2025।
आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, जहानाबाद एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा घोषी विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थल की समुचित सुरक्षा व्यवस्था, भीभीपेट (EVM-VVPAT) की सुरक्षित रख-रखाव की स्थिति तथा डिस्पैच प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि में पारदर्शिता एवं सतर्कता बनाए रखी जाए।

जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों के आवागमन, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बलों को मुस्तैद रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबंधित कोषांगों के नोडल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *