आपदा प्रबंधन विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, संयुक्त सचिव ने दिए कई महत्त्वपूर्ण निदेश

पटना। संवाददाता
आपदा प्रबंधन विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार, 22 सितंबर को विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
संयुक्त सचिव ने आनुग्रहिक राशि वितरण, आपदा सम्पूर्ति पोर्टल, बिहार आधार ऑथेंटिकेशन फ्रेमवर्क (BAAF), पीएम केयर फंड एवं सीएम रिलीफ फंड से जुड़ी प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अंकेक्षण, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की स्थिति, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की तैयारियों तथा राज्य एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की कार्यप्रणाली पर भी समीक्षा की गई।
उन्होंने रिस्क मिटिगेशन रोडमैप (DRR रोडमैप) के क्रियान्वयन को गति देने पर बल देते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की प्राथमिकता लोगों को समय पर राहत और सहायता पहुँचाना है।
बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार और अविनाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विभाग ने पुनः स्पष्ट किया है कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में राज्यवासी राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204/205
- आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
