आपदा प्रबंधन विभाग में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

पटना, 1 दिसंबर 2025 (सोमवार)। आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर विभागीय कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने की।

बैठक में विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और पोर्टलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संयुक्त सचिव ने आनुग्रहिक सहायता राशि के समयबद्ध वितरण, आपदा सम्पूर्ति पोर्टल, बिहार आधार ऑथेंटिकेशन फ्रेमवर्क (BAAF), पीएम केयर्स फंड, सीएम रिलीफ फंड और अंकेक्षण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की।

इसके साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित मामलों, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की तैयारी, राज्य एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों की कार्यप्रणाली, रिस्क मिटिगेशन एवं DRR रोडमैप, IDRN पोर्टल तथा NDMIS पोर्टल के बेहतर संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
संयुक्त सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी तंत्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से तुरंत संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204, 0612-2294205
आपातकालीन सहायता नंबर: 1070

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *