आप मनाएँ त्योहार सुरक्षित माहौल में, इसके लिए प्रतिबद्ध है पुलिस प्रशासन

नवगछिया : पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा त्योहार के दौरान सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन इस बात के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है कि लोग नवरात्र और दुर्गा पूजा का पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मना सकें।
