आयुक्त ने नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की की समीक्षा, जलजमाव और गंदगी पर जताई चिंता

दरभंगा, 19 जून 2025
दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के सभी नगर निकायों के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि:
🔹 जलजमाव और पेयजल संकट की स्थिति न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
🔹 बरसात पूर्व नाला निर्माण एवं मिट्टी भराई जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
🔹 सफाई व्यवस्था में तेजी लाई जाए, शहर में गंदगी की स्थिति चिंताजनक है।
🔹 होल्डिंग टैक्स वसूली और राजस्व संग्रहण को गति दी जाए।
🔹 स्ट्रीट लाइट/हाई मस्ट लाइट का सर्वे 7 दिनों में पूरा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अधिक से अधिक लाभुकों तक लाभ पहुँचाया जाए।
🔹 वेंडिंग ज़ोन चिन्हित कर व्यवस्थित रूप से बाजार व्यवस्था की जाए।
दरभंगा नगर निगम, जिसमें 47 वार्ड शामिल हैं, के अलावा प्रमंडल के अन्य नगर परिषद एवं नगर पंचायतों की भी योजनाओं की समीक्षा की गई। दरभंगा में निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन तथा कुशेश्वरस्थान (सावन मेला) क्षेत्र के कार्यों की भी प्रगति जानी गई।
आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” 10 जुलाई को पुनः समीक्षा बैठक बुलाई गई है, जिसमें लापरवाह अधिकारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, साथ ही वेतन रोकने तक की बात कही गई है।
बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येन्द्र कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, तीनों जिलों के नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता बुडको, व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
— Timesbihar News
