उपमुख्यमंत्री ने की विशेष सर्वेक्षण की समीक्षा
विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पटना। राज्य में जारी बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्यों की मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभागीय कार्यालय कक्ष में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सर्वेक्षण की प्रगति, तकनीकी प्रक्रियाओं, लंबित कार्यों एवं जिलावार स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रधान सचिव सी.के. अनिल, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक जे. प्रियदर्शिनी, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, चकबंदी निदेशालय के निदेशक राकेश कुमार, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, उपनिदेशक मोना झा, ओएसडी मणिभूषण किशोर एवं नवाजिश अख्तर, आईटी मैनेजर आनंद शंकर, तथा गजेटियर सेक्शन के संयुक्त राज्य संपादक नरेश कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष सर्वेक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य राज्य के भूमि सुधार कार्यक्रमों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए।

#Meeting
#Revenue
#SpecialSurvey
#BiharBhumi
#BiharRevenueAndLandReformsDept

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *