एकता का लिया संकल्प, बच्चों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

भागलपुर | राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में शुक्रवार को विशेष चेतना सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में एकता और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में युथ क्लब, बाल संसद तथा ईको क्लब के सदस्य विद्या, शुभांसी, मानवी, संध्या, अंशु, नीशू, साजन सहित सभी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। बच्चों ने देश की एकता और विविधता में एकता की भावना को अपने प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है, जिन्होंने देश की एकता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। कार्यक्रम में शिक्षक अभिनाश सरोज, प्रतिमा मिश्रा, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, भारती कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#RashtriyaEktaDiwas #Bhagalpur #Education #Unity #HindustanNews
