एसपी  ने बथनाहा थाना का औचक निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश

सीतामढ़ी, 16 अगस्त। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने आज बथनाहा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समग्र व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने विभिन्न पंजी जैसे हाजत पंजी, मालखाना पंजी, अपराध पंजी और आगंतुक पंजी के संधारण की विस्तृत जाँच की। उन्होंने अभिलेखों को और बेहतर ढंग से संधारित करने पर जोर दिया। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध एवं निष्पक्ष अनुसंधान कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली पर विशेष बल देते हुए श्री रंजन ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सीमा क्षेत्र और अन्य संवेदनशील इलाकों में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *