एसपी मुकेश कुमार ने बाबा बटेश्वर नाथ धाम में की पूजा-अर्चना, संस्था ने किया सम्मानित

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को प्रसिद्ध श्री बाबा बटेश्वर नाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भक्तों की उपस्थिति रही।

पूजा-अर्चना के उपरांत स्थानीय सामाजिक संगठन ‘लिया आशीर्वाद संस्था’ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक का अंगवस्त्र व बाबा बटेश्वर नाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में एसपी मुकेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही है, और यह सम्मान उनके प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

सम्मान समारोह के दौरान संस्था के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर भी एसपी ने आश्वासन दिया है। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से बातचीत कर आवश्यक निर्देश देने की बात कही।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, स्थानीय बुद्धिजीवी, ग्रामीण और अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्ति और सम्मान की भावना से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *