एसबीसी इंटरस्तरीय विद्यालय लत्तीपाकर में शिक्षिका प्रेशी कुमारी का हुआ स्वाग


भागलपुर जिले के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत एसबीसी इंटरस्तरीय विद्यालय, लत्तीपाकर में लखीसराय जिले से स्थानांतरित होकर आईं समाज विज्ञान विषय की विशिष्ट शिक्षिका प्रेशी कुमारी का विद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने जानकारी दी कि इससे पूर्व, बीपीएससी टीआरई-1 परीक्षा के माध्यम से नवम-दशम वर्ग के लिए हिन्दी विषय में शिक्षक प्रदीप कुमार की नियुक्ति 25 जून को हुई थी। वहीं 2 जुलाई को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय अमरपुर से स्थानांतरित होकर प्रेशी कुमारी ने विद्यालय में योगदान किया।प्रेशी कुमारी ने स्वागत के अवसर पर कहा, “मैं पिछले छह वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कर रही हूँ और लत्तीपाकर विद्यालय में भी शैक्षणिक वातावरण अत्यंत सकारात्मक है। मैं पूरी निष्ठा, योग्यता और दक्षता के साथ यहाँ के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित हूँ।”शिक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर शिक्षिका का स्वागत किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रेशी कुमारी समाज विज्ञान की एक कर्मठ शिक्षिका के रूप में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और सशक्त बनाएंगी।शिक्षक प्रदीप कुमार और शिक्षिका प्रेशी कुमारी की नियुक्ति से छात्र-छात्राओं और विद्यालय के अन्य शिक्षकों में भी हर्ष और संतोष का वातावरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब हिन्दी और समाज विज्ञान विषय की पढ़ाई और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली होगी।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण डॉ. मिथिलेश कुमार, मिलन कुमार पासवान, ब्रजेश कुमार झा, निखिलेश क्रांति, मो. मुस्तफा, कनकलता, प्रदीप कुमार, गोपी रजक, आशीष कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, विजु मंडल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *