कजरैली थाना परिसर में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

भागलपुर, संवाददाता।
आज वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव, भागलपुर के द्वारा कजरैली थाना परिसर में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।
एसएसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत होता है तथा प्रशासन की पारदर्शिता भी बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान थाना स्तर के कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे और शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।
