कटिहार : दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एडीपी सदर-02 ने किया निरीक्षण

कटिहार। आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित मूर्ति विसर्जन यात्रा के मद्देनज़र कटिहार जिले के शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष इंतजाम किए गए।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) ने मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए आवश्यक संसाधन और बल मुस्तैद रखा गया है।
पुलिस द्वारा विशेष वाहनों और मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की गई, ताकि मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, स्थानीय लोगों से भी अपील की गई कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।
कटिहार पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिले में मौजूद मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
#BiharPolice #KatiharPolice #HainTaiyaarHum
District Administration Katihar #Dig_Purnea #अलफोल्लोवेर्स
