कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता

अमदाबाद थाना क्षेत्र में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात, नकदी व ऑटो बरामद
कटिहार (संवाददाता):
कटिहार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अमदाबाद थाना क्षेत्र से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और एक तीन पहिया ऑटो बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है—
नूरूल आलम उर्फ नुरूल (उम्र 50 वर्ष), पिता – शेख सरीफुल, निवासी – बोगलागढ़
साहेब खान उर्फ शेख साहेब (उम्र 35 वर्ष), पिता – मांगन खान, निवासी – बरिया
सुंदर खान उर्फ मुन्ना (उम्र 22 वर्ष), पिता – फुजलू खान, निवासी – बैरगाछी
मो. तामिल राजा (उम्र 28 वर्ष), पिता – मो. रफीक, निवासी – अमदाबाद पश्चिम टोला
औकार आलम (उम्र 28 वर्ष), पिता – शेख बाबुल, निवासी – बेरिया
(सभी अभियुक्त – थाना अमदाबाद, जिला कटिहार)
बरामद सामानों की सूची
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है—
11 पीस पायल (चांदी जैसा)
03 पीस हाथ का पंजा
54 पीस अंगूठी
06 पीस चांदी का पायल
93 पीस बिछिया
11 पीस ढोलना
06 पीस चैन
01 पीस गले का सेट
03 पीस पान का पन्ना
32 पीस लॉकेट
04 पीस मंगलसूत्र लॉकेट
07 पीस गुल्लडी
03 पीस हाथ का मटिया
09 पीस सिक्का
89 पीस पतला सीट
01 पीस चम्मच
22 पीस पायल की झुनकी
01 तीन पहिया ऑटो
04 मोबाइल फोन
01 पीस कान की बाली (सोने जैसी)
01 पीस सोने की चेन लॉकेट सहित
कुल बरामदगी
पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी इस प्रकार है—
लगभग 1.300 किलोग्राम चांदी
लगभग 12 ग्राम सोना
₹72,550 नगद
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस जांच में कुछ अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
नूरूल आलम उर्फ नुरूल पहले दिल्ली में चोरी के मामलों में दो बार जेल जा चुका है।
साहेब खान उर्फ शेख साहेब के विरुद्ध अमदाबाद थाना कांड संख्या 18/25, दिनांक 21.01.25 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ 27 आर्म्स एक्ट भी शामिल है।
पुलिस का कहना
कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
