कटिहार में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, बरसों से बंद सड़क अतिक्रमण मुक्त

स्थानीयों को मिली बड़ी राहत, अवैध निर्माण ध्वस्त
कटिहार। नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को डेहरिया वार्ड संख्या–38 में मुख्य सड़क को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा लिया। लंबे समय से सड़क पर किए गए अवैध निर्माण के कारण मार्ग बंद हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
नगर निगम के अनुसार, संबंधित अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई प्रभाव न होने पर अंततः बुलडोजर एक्शन की नौबत आई। निगम की टीम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और सड़क पर किए गए पक्के encroachment को हटाया।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम के इस कदम का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि सड़क खुलने से उन्हें भारी राहत मिली है। उनका कहना है कि यदि ऐसी कार्रवाई पहले हो गई होती, तो सड़क जाम, आवागमन में बाधा और दुर्घटनाओं की समस्या से वर्षों पहले ही छुटकारा मिल जाता।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अब शहर में ऐसे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।
यूपी की तर्ज पर बिहार सरकार भी अब अवैध निर्माण और सड़क कब्जाधारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
