कटिहार में बसंत पंचमी को लेकर फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी,एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में कोढ़ा थाना क्षेत्र में निकाला गया मार्च

कटिहार। आगामी बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा)-2026 के अवसर पर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
यह फ्लैग मार्च एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें कोढ़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या शरारती गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को यह संदेश देना है कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।
