कटिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान

कटिहार। आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से लगातार विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को DRCC भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कटिहार, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को चुनाव प्रक्रिया में उनकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी के प्रति प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान SVEEP गतिविधियों के तहत जागरूकता पोस्टर भी जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता अभियान के जरिए महिलाओं, युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से लक्ष्य बनाया गया है।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जीविका दीदियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में कटिहार जिले में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *