कल्पवास मेला की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
साफ-सफाई, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश

बेगूसराय | जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने रविवार को सिमरिया धाम स्थित आगामी कल्पवास मेला (7 अक्टूबर से) की तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।
इसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
@iprdbihar @tusharsingla_ias @swachhbegusarai
#KalpwasMela #Begusarai
