कवैया थाना की बड़ी कार्रवाई, 1401 लीटर विदेशी शराब बरामद

लखीसराय : शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कवैया थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 1401 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शराब तस्करी के विरुद्ध जीरो टोलेरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में यह बड़ी बरामदगी हुई है। जब्त किए गए वाहन व शराब को थाने लाकर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *