काली पूजा विसर्जन को लेकर एसएसपी ने किया भ्रमण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर, 22 अक्टूबर (संवाददाता)
काली पूजा के मौके पर आज वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित काली माँ की प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
एसएसपी ने पूजा पंडालों में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने समिति सदस्यों को समय पर और निर्धारित मार्ग से मूर्ति विसर्जन कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
#BiharPolice
#BhagalpurPolice
#HainTaiyarHum
#Bhagalpur
