किशनगंज में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान का शुभारंभ

जिलाधिकारी विशाल राज ने दिखाई हरी झंडी
किशनगंज। संवाददाता
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में शनिवार को किशनगंज में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री विशाल राज (भा.प्र.से) रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया और युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। युवाओं को सही दिशा देकर ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशामुक्ति की शपथ लें और इस जन आंदोलन को घर-घर तक पहुँचाएँ।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संगठन और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
अभियान के तहत जिले में आने वाले दिनों में भी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर सकारात्मक ऊर्जा की ओर अग्रसर किया जा रहा है।
