केंद्रीय चयन पर्षद की चालक सिपाही भर्ती परीक्षा: जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

भागलपुर, 10 दिसम्बर 2025।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित चालक सिपाही पद की परीक्षा आज जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इंटर स्तरीय राय हरि मोहन ठाकुर बहादुर विद्यालय, बरारी में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र अधीक्षक से परीक्षा संचालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति पत्रक, CCTV व्यवस्था तथा परीक्षा अनुशासन की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर की गई तैयारियों एवं शांतिपूर्ण माहौल से संतोष व्यक्त किया।

जिल प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी टीम, उड़नदस्ता दल एवं आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी केंद्रों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

#Bhagalpur #DistrictAdministrationBhagalpur #NawalKishorChaudhary #CSBCExam #ChalalSipahiBharti #BiharPoliceRecruitment #ExamInspection #Barari #BhagalpurPolice #HindustanNewsFormat #JEEVIKABihar #DistrictAdministrationPatna #DMdarbhanga #MadhubaniAdministration #MadhepuraAdministration #DistrictAdministrationBanka #BiharAdministration

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *