क्रिसमस पर चर्चों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में डूबे लोग

कटिहार के विभिन्न चर्चों में आज सुबह से ही 25 दिसंबर, ईसा मसीह के जन्मदिन क्रिसमस को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्चों में पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशियों में हिस्सा लिया।

मिर्चाईबारी के कैथोलिक चर्च और घोषपरा के बेथल मिशन चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग प्रार्थना के दौरान भक्ति भाव में डूबे नजर आए और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

शाम को श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाकर प्रभु ईसा मसीह की आराधना की और क्रिसमस पर्व की खुशी मनाई। इस अवसर पर चर्चों को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया था, जिससे पर्व का उल्लास और बढ़ गया।

क्रिसमस पर्व के इस उत्सव में ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश मजबूती से दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *