खुटाहा रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

भागलपुर: बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खुटाहा रेलवे स्टेशन पर अवैध विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ उन्होंने स्टेशन पर घेराबंदी की। इसी दौरान जगदीशपुर की दिशा से आई एक ट्रेन के अंतिम बोगी से एक व्यक्ति बोरा और कार्टन लेकर उतरा। पुलिस को देखकर वह युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान कोइली गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बोरे और कार्टन से 81 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें:

मैजिक मोमेंट – 24 बोतल

रॉयल स्टैग – 33 बोतल

गॉडफादर बीयर – 24 बोतल शामिल हैं।कुल बरामद शराब की मात्रा 33.375 लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *