खेत में जानवर चराने से रोका तो भड़का खूनी विवाद, एक ही परिवार के तीन लोग धारदार हथियार से घायल

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर। बाथ थाना क्षेत्र के नया गांव में गुरुवार को भूमि विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। खेत में जानवर चराने से रोकने पर एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

घायल व्यक्तियों की पहचान नीतू सिंह, उनके पिता राजेंद्र सिंह और नीतू सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा देवी के रूप में हुई है। तीनों का आरोप है कि मोहित सिंह, भूस्की सिंह, ममता देवी और चंदा कुमारी जबरन उनके खेत में पशु चरा रहे थे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पहले उन्हें असरगंज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तत्काल मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घायलों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी लिखित आवेदन में दे दी है। बाथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#Bhagalpur #BathThana #NayaGaon #CrimeNews #KhuniVivad #HindustanFormat #BiharNews #LocalReport #TimesBiharNews #AttackCase

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *