गया का 161वां स्थापना दिवस : मतदाता जागरूकता को लेकर कैंडल मार्च, डीएम ने किया मतदाताओं से अपील

गया। जिले के 161वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने भाग लिया। इस दौरान स्वीप (SVEEP) एक्टिविटी के तहत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया।

डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट में है। सभी मतदाता मतदान की तिथि पर बूथ पर अवश्य जाएं और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट न केवल लोकतंत्र को मजबूत करता है बल्कि आने वाले कल को भी दिशा देता है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा), जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस समेत कई अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।

स्थापना दिवस पर इस पहल को जिलेवासियों ने सराहा। लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजनों से आम नागरिकों में मतदान को लेकर उत्साह और जिम्मेदारी दोनों बढ़ती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *