गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे 06 ट्रकों के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

गया,
गया पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आमस थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त अवैध कोयला लदे कुल 06 ट्रकों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई में मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रकों के माध्यम से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था। सभी जब्त ट्रकों को आमस थाना लाया गया है तथा संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई के क्रम में अवैध कारोबार से जुड़े दो इन्ट्री माफियाओं को भी चिन्हित किया गया है, जिनकी भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगे की जांच में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध खनन अथवा परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
#BiharPolice #GayaPolice #gaya_police_at_your_service #gayapolicenews #HainTaiyaarHum #Dial112 #KnowYourPeopleKnowYourPolice #IllegalMining #CoalSmuggling #HindustanNews
