छठ और काली पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

भागलपुर | 22 अक्टूबर 2025 | संवाददाता
आगामी छठ पर्व और काली पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ चम्पा नाला, बूढ़ानाथ घाट, एस.एम. कॉलेज घाट सहित शहर के विभिन्न छठ पूजा एवं काली प्रतिमा विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम, भागलपुर को सभी घाटों की पुख्ता सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खतरनाक घाटों को चिह्नित करने, जलस्तर के अनुसार पानी में बैरिकेडिंग करने तथा घाटों को समतल करने का आदेश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रशासन छठ व्रतियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगा। व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, और पेयजल आपूर्ति की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें तथा गोताखोर खतरनाक घाटों पर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी छठ पूजा समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
Election Commission of India
#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#biharvidhansabhaelection2025
#Chiefelectoralofficerbihar
#ECISVEEP
#CeoBihar
#DeshKaGarv
#biharelection2025
#Bhagalpur
