छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जिंदपुर तालाब का निरीक्षण

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, गया
गया। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गया जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में थाना क्षेत्र मगध विश्वविद्यालय के थानाध्यक्ष द्वारा थाना अंतर्गत जिंदपुर तालाब स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ने घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता एवं भीड़-नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं घाट सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पुलिस बल की लगातार गश्ती, महिला पुलिस की तैनाती, और कंट्रोल रूम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन को सहयोग करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धाभावपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
जिला पुलिस ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा —
“गया पुलिस छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर क्षण तत्पर है।”
#BiharPolice
#HomeDepartment
#DistrictAdministrationGaya
#gaya_police_at_your_service
#Dial112 #HainTaiyaarHum
#knowyourpeople_knowyourpolice
#gayapolicenews
#RangeIGGaya
