छठ पूजा को लेकर के नगर प्रशासन की ओर से तैयारी जोरों पर

रिपोर्ट राकेश कुमार सुल्तानगंज
छठ पूजा को लेकर के नगर प्रशासन की ओर से तैयारी जोरों पर की जा रही है।गंगा के घटते और बढ़ते जलस्तर के कारण अजगैबीनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट पर कई जगहों पर मिट्टी जमा होने के कारण इस वर्ष तैयारियों में खलल पैदा हो रहा है ऐसे में नगर परिषद का दावा है कि छठ के पूर्व दोनों घाटों को दुरुस्त कर लिया जाएगा इसको लेकर नगर परिषद के दर्जनों मजदूर और कर्मी घाट की तैयारी में लगा हुआ है छठ महापर्व को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार और अंचलाधिकारी शंभू शरण ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है जल्दी दोनों घाटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा छठ पर्व के दौरान गंगा घाट पर आने वाले छठ बरतिया और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी गंगा घाट पर मार्बल कटिंग चेंजिंग रूम वाड्यावर सहित अन्य चीजों का निर्माण किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर बेहतर सुविधा मिल सके
