छठ महापर्व को लेकर गया प्रशासन सक्रिय, डीएम और एसएसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

गया, 18 अक्टूबर 2025 —
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने संयुक्त रूप से पीतामहेश्वर घाट एवं विष्णुपद घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं आवागमन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। वहीं, एसएसपी ने बताया कि महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ गोताखोरों की विशेष टीम भी तैयार रखी गई है, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे चौबीसों घंटे तत्पर रहें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गया पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी संदेश जारी कर श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत #Dial112 पर दें।
#Gaya_Police_At_Your_Service
#KnowYourPeople_KnowYourPolice
#HainTaiyaarHum
#GayaPoliceNews
