छात्रों वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने हेतु मध्य विद्यालय सैनो में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी


प्रखंड क्षेत्र अवस्थित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय सैनो में भारत के महान वैज्ञानिक सी. वी. रमण के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में वर्ग चतुर्थ से ग्यारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने स्व निर्मित ‘विज्ञान प्रोजेक्ट’ की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा होता है , दूसरे बच्चे देख कर प्रेरित होते हैं।

प्रथम स्थान पर विक्रम साराभाई समूह द्वारा निर्मित कूलर, द्वितीय स्थान पर एक. पी. जे. अब्दुल कलाम समूह द्वारा निर्मित आदित्य L -1 तथा तृतीय स्थान जगदीशपुर चन्द्र बसु समूह द्वारा निर्मित वैक्यूम क्लीनर को प्राप्त हुआ। सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र छात्राओं को विज्ञान को नजदीक से जानने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षिका भारती झा तथा संचालन शिक्षक श्रवण रजक ने किया।

इस अवसर पर शिक्षक अमलेश कुमार, कुशल मंडल, मो. जुनेद, नवनीता कुमारी, राकेश कुमार, छात्र आदित्य, कुणाल,नमो, आरुषि, स्वाति ,तन्नु ,अन्नु ,प्रिंस राज, सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *