जगदीशपुर बाजार में माघी काली पूजा की तैयारियां शुरू, आयोजन को लेकर बैठक संपन्न


जगदीशपुर (भागलपुर), संवाददाता।
जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर बाजार में आगामी माघी काली पूजा के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूजा को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बाजा-गाजा की व्यवस्था, पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक सुझाव रखे गए।

बैठक की अध्यक्षता ओमकार मंडल उर्फ बीरबल मंडल ने की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल सहित पूजा समिति के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय और सहयोग से पूजा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से पवन दुबे, भारती भूषण झा, नीरज पंजियारा, अनिल कुमार शर्मा, मोती साह, चंदन सिंह, अनारसी ताती, रंजीत कुमार, दिलीप झा, विनोदा नंद झा, अमित कुमार, मुकेश कुमार, अशोक पंजियार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि माघी काली पूजा क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर वर्ष सामूहिक सहयोग से भव्य रूप दिया जाता है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *