जगदीशपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा पूजा, प्रतिमाओं का विसर्जन

जगदीशपुर। दुर्गा पूजा का समापन शुक्रवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के बीच किया गया।

जगदीशपुर बाजार से भवानीपुर होते हुए विसर्जन जुलूस नगर के दुर्गा पोखर तक पहुंचा। वहीं तगेपुर सहित कई अन्य स्थानों पर भी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। तीन दिवसीय मेला का आयोजन इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें दिनभर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती रही। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पूरे जोश और आस्था के साथ शामिल हुए।पूरे मेले और विसर्जन के दौरान प्रशासनिक चौकसी भी काबिले-गौर रही।

पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शुक्रवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के समय श्रद्धालु नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते नजर आए।

इस अवसर पर सचिव भारती भूषण झा, पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष ओमकार मंडल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, हिमांशु राजा, सचिव रूपेश कुमार, सदस्य मन्नू यादव, मंटू ठाकुर, चंदन सिंह, सौरभ कुमार, इंदर यादव, गौतम कुमार, जितेंद्र यादव, आनारसी ताती, भरोसी ताती, मुकेश कुमार, गुड्डू मंडल, नित्यानंद पोद्दार, प्रीतम कुमार, संदीप कुमार, रंजीत कुमार, निखिल आनंद, हीरा यादव, मोनू कुमार, मनोरंजन कुमार, शिवम कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *