जगदीशपुर में शिक्षकों की शैक्षणिक बैठक आयोजित, शिक्षण गुणवत्ता पर हुई विस्तृत चर्चा


जगदीशपुर, संवाददाता।
कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर लोकनाथ हाईस्कूल, जगदीशपुर अंतर्गत मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के भाषा तथा सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों की शैक्षणिक बैठक मध्य विद्यालय जगदीशपुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समन्वयक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने की।

बैठक के दौरान श्यामपट्ट (ब्लैकबोर्ड) कार्य, पाठ-टीका तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए नवीन तरीकों को अपनाने पर बल दिया गया।

समन्वयक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों से आग्रह किया कि वे कक्षा में अध्यापन के दौरान मानचित्र और ग्लोब का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि “मानचित्र के बिना सामाजिक विज्ञान की अवधारणाओं को स्पष्ट करना कठिन है।”

बैठक में वीणा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, वसुंधरा कुमारी, अन्नु कुमारी, रूपा कुमारी, अर्चना कुमारी, अरुण कुमार मंडल, मो. मोहिउद्दीन, अजहर हुसैन, अजय कुमार ओझा, राजेश कुमार, शिवानी कुमारी, रिशु कुमारी, मो. मुस्तफा कमाल तथा निर्भय कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *