जगदीशपुर में शुरू हुआ ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम

*ECCE पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण, नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप*
भागलपुर: जगदीशपुर प्रखंड में सोमवार से तीन दिवसीय ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो एवं ECCE मास्टर ट्रेनर मनीष राणा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल विकास, पोषण और शिक्षा के संतुलित समावेश पर प्रशिक्षित किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ECCE की अवधारणा, नवाचार तकनीकों और कार्यान्वयन पर विशेष जानकारी दी।मनीष राणा ने कहा, “‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे उनकी प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।”प्रशिक्षण में भाग ले रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणास्पद बताया। यह प्रशिक्षण आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा,
