जनता दरबार में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर  प्रमोद कुमार यादव द्वारा आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को एसएसपी ने गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि सभी मामलों का निष्पक्ष जांच के साथ शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सीधे पुलिस प्रशासन से जोड़ना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना है, ताकि लोगों का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
भागलपुर पुलिस ने पुनः दोहराया कि वह जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *