जमालपुर में शिवदीप लांडे का शक्ति प्रदर्शन, नामांकन के मौके पर निकली भव्य पदयात्रा

जमालपुर।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शिवदीप लांडे ने आज अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के अवसर पर एक भव्य पदयात्रा एवं रैली निकाली। इस मौके पर उन्हें जनसमर्थन की अभूतपूर्व बयार मिली। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर उनके समर्थन में नारे लगाए और उन्हें आशीर्वाद दिया।
जनसमर्थन से उत्साहित शिवदीप लांडे ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“आज जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्चा भरने के अवसर पर निकाली गई पदयात्रा एवं रैली को मिले अपार समर्थन के लिए मैं अपने सभी भाइयों और बहनों का हृदय से आभारी हूँ। इंसाफ की इस लड़ाई में, आपका बेटा होने के नाते, मैं सभी जमालपुर वासियों के विश्वास को सलाम करता हूँ। आइए, मिलकर करें जनसेवा के एक नए पर्व की शुरुआत।”
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि जनसेवा और बदलाव का संकल्प है। जनता के विश्वास और सहयोग से जमालपुर में विकास, शिक्षा, और रोजगार के नए अध्याय की शुरुआत की जाएगी।
रैली के दौरान समर्थक ‘जनसेवा का नया अध्याय – शिवदीप लांडे के साथ बदलाव की शुरुआत’ जैसे नारे लगाते नज़र आए। पदयात्रा में शामिल लोग हाथों में बैनर, झंडे और पोस्टर लेकर उत्साहपूर्वक नारेबाजी कर रहे थे।
#जनसेवा_का_नया_अध्याय #ShivdeepLande #JamALPur #Bihar #लोकतंत्र #MyselfShivdeep #लड़ेंगेऔरजितेंगे #बदलावकीशुरुआत #IPSShivdeepLande
