जमीन विवाद में गांव के दबंगों का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट— शयामानंद सिंह, भागलपुर
भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद बैकुंठपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के दबंगों द्वारा एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता शौभा देवी ने बताया कि उनके पति मनोज कुमार ने जमींदार नकुलदेव साह से शाहाबाद चौक के समीप एक कट्ठा जमीन की खरीदारी की थी। इसी जमीन को लेकर उनके मकान में रह रहे राजेंद्र साह तथा उनके पुत्र नीरज कुमार और सूरज कुमार के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा जबरन जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

शौभा देवी के अनुसार, आरोपितों ने उनके पति और देवर को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देते हुए सुल्तानगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद घटना को अंजाम देते हुए राजेंद्र साह, उनके पुत्र नीरज कुमार व सूरज कुमार तथा उनके सहयोगियों ने कबीरमठ बैकुंठपुर गांव के समीप उस समय हमला कर दिया, जब शौभा देवी सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। हमलावरों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए जमीन छोड़ देने की बात कही।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। सुल्तानगंज थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *