जलमिनार निर्माण को लेकर दो गुट आपस में बटे

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान में जल मीनार निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण दो भाग में बटते नजर आ रहे हैं एक गुट का कहना है की ईदगाह मैदान में जल मीनार का निर्माण होना चाहिए। वहीं दूसरे गुट का कहना है कि यह ईदगाह का जमीन है यहां पर नवाज अदा किया जाता है । जलमीनार का निर्माण होने से यहा पर नवाज अदा करने में परेशानी होगी जिसको लेकर आज जलमिनार निर्माण एजेंसी बुडको के कर्मचारी जब ईदगाह मैदान पहुंचे तो वहां पर बवाल मच गया इसके बाद एक गुट के लोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दिया इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं दिखे। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस को बुलाया गया ईदगाह मैदान देखते ही देखते पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इसको लेकर नगर निगम वार्ड संख्या 33 के पार्षद पुत्र बंटी अली ने बताया कि यह जमीन ईदगाह का जमीन है और यहां पर पिछले कई वर्षों से पानी की समस्या है इसको लेकर ईदगाह मैदान में जल निर्माण का निर्माण कराया जा रहा है जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया है।
