जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल का भागलपुर आगमन, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

भागलपुर जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल आज भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पावन धरती भागलपुर में उनका हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर नाथनगर विधानसभा के विधायक मिथुन कुमार ने भी प्रधान सचिव महोदय को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के पश्चात जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग द्वारा भागलपुर जिले में संचालित जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के साथ योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई व्यवस्था, जल संरक्षण एवं भविष्य की आवश्यक योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
प्रधान सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी जल संसाधन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।
#Bhagalpur #जलसंसाधनविभाग #BiharGovernment #SantoshKumarMall #DistrictAdministration #DMBhagalpur #जलसंरक्षण #सिंचाईयोजना #विकासकार्य
