जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा इस्माइलपुर तटबंध निर्माण कार्य का निरीक्षण

दिनांक: 19 मई 2025 | स्थान: नवगछिया, भागलपुर
आज भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा नवगछिया प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली में स्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर क्षेत्र में चल रहे तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। यह वही क्षेत्र है जहाँ वर्ष 2024 में भीषण टूटान हुआ था।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि विभागीय स्वीकृति एवं संविदा के तहत ₹33.5 करोड़ की लागत से इस कार्य को कराया जा रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण हो चुका है, तथा अब तटबंध ऊंचीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसे 15 जून 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए समयसीमा के भीतर कार्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
